गोड्डा में कार्यपालक अभियंता पर प्राथमिकी

Updated at : 11 Dec 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में कार्यपालक अभियंता पर प्राथमिकी

गोड्डा : 24 लाख रुपये की दो योजनाओं में टेबुल टेंडर करने के आरोप में गोड्डा भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेंद्र मंडल पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया है. यह एफआइआर विभाग के अधीक्षण अभियंता निशिकांत प्रसाद ने दर्ज कराया है. कार्यपालक अभियंता ने गोड्डा कॉलेज के छात्रावास और डीडीसी आवास […]

विज्ञापन
गोड्डा : 24 लाख रुपये की दो योजनाओं में टेबुल टेंडर करने के आरोप में गोड्डा भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेंद्र मंडल पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया है. यह एफआइआर विभाग के अधीक्षण अभियंता निशिकांत प्रसाद ने दर्ज कराया है.
कार्यपालक अभियंता ने गोड्डा कॉलेज के छात्रावास और डीडीसी आवास में 12-12 लाख (24 लाख) का काम बिना टेंडर प्रक्रिया पूरी किये ही शुरू करवा दिया था. बाद में इस मामले को 20 सूत्री की बैठक में उठाया गया था. बैठक में 20 सूत्री प्रभारी मंत्री सीपी सिंह ने इस अनियिमतता की जांच को खुद स्थानीय विधायक के साथ डीडीसी आवास कार्य देखने पहुंचे थे.
उन्होंने इस मामले में एफआइआर का निर्देश दिया था. इसी आलोक में गोड्डा डीसी के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता ने एफआइआर दर्ज कराया. मामले में कार्यपालक अभियंता सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है.
बैठक में विधायक अमित व प्रदीप ने उठाया था मामला : जिला 20 सूत्री समिति की बैठक में विधायक अमित मंडल व प्रदीप यादव ने इस मामले को उठाया था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola