हादसे के बाद दो दिन से पड़ी है सड़क किनारे बाइक

Updated at : 10 Dec 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे के बाद दो दिन से पड़ी है सड़क किनारे बाइक

पथरगामा : प्रखंड के लकड़ीमील के समीप प्रज्ञा केंद्र के पास गुरुवार की संध्या में हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद से टीवीएस बाइक अब तक सड़क किनारे लावारिश स्थिति में पड़ी हुई है. पुलिस को न तो इस हादसे की जानकारी है न वहां बाइक के पड़े होने की. मालूम हो कि गुरुवार की शाम […]

विज्ञापन

पथरगामा : प्रखंड के लकड़ीमील के समीप प्रज्ञा केंद्र के पास गुरुवार की संध्या में हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद से टीवीएस बाइक अब तक सड़क किनारे लावारिश स्थिति में पड़ी हुई है. पुलिस को न तो इस हादसे की जानकारी है न वहां बाइक के पड़े होने की. मालूम हो कि गुरुवार की शाम ही एक अज्ञात ने इस बाइक को टक्कर मार दी थी. बाइक पर सवार एक बच्चा सहित दो व्यक्ति घायल हो गये थे. घायलों में एक व्यक्ति को सीएचसी पथरगामा में इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. तीनों घायल अपने घर कलगीगंज कहलगांव से बाइक पर अपनी बहन के घर हरना जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola