हर प्रखंड का एक गांव होगा मॉडल

Updated at : 08 Dec 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
हर प्रखंड का एक गांव होगा मॉडल

सहमति . विकास का फलक बढ़ाने की तैयारी गोड्डा : गुरुवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी. इसकी अध्यक्षता डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने की. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि जिले के हरेक प्रखंड के कम से कम एक गांवों को मॉडल गांव बनाया जायेगा. […]

विज्ञापन

सहमति . विकास का फलक बढ़ाने की तैयारी

गोड्डा : गुरुवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी. इसकी अध्यक्षता डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने की. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि जिले के हरेक प्रखंड के कम से कम एक गांवों को मॉडल गांव बनाया जायेगा. वहां हर प्रकार की सुविधाएं बहाल की जायेगी. एक माॅडल गांव बनाये जाने के लिये जितने भी मापदंड हैं उनको पूरा करना होगा. लेकिन बोआरीजोर व सुंदरपहाड़ी को इससे दूर रखा गया है. वहां एक से अधिक गांवों को लिये जाने पर सहमति बनी है क्योंकि वह एरिया ज्यादा प्रभावित है. समिति के चुने हुए प्रतिनिधियों की ओर से इस बाबत गांव की सूची मांगी गयी है.
इसके बाद गांवों में विकास कार्य को तेज कर दिया जायेगा.सदर प्रखंड के गांव निपनियां, पोड़ैयाहाट का खरकचिया गांव को मॉडल गांव बनाया जायेगा. पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने इसके लिये नाम प्रस्तावित किया है. वहीं गोड्डा विस क्षेत्र में विधायक के ओर से नाम आने पर सूची में शामिल करने पर सहमति बनी है. जबकि महगामा विधायक अशोक भगत ने महगामा में, हनवारा मिल्की, मेहरमा के पिरेाजपुर, ठाकुरगंगटी का चांदा गांव, जबकि बोरियो विधायक ताला मरांडी व सांसद प्रतिनिधि सुबल मंडल ने सुंदरपहाड़ी के चेबो पाकतरी, बोआरीजोर का राजाभिट्ठा व रानीपुर गांवों को मॉडल गांव बनाये जाने पर सहमति दिखायी है.
खनिज फंड की राशि से ही प्रखंडों में तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
वहीं खनिज फंड की राशि से ही प्रखंडों में पुराने तालाबों को जीर्णोद्धार किये जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है. हरेक प्रखंडों में एक एक करोड़ की राशि तालाब निर्माण में खर्च की जायेगी. जिले में सिंचाई की समस्या को देखते हुए यह निर्णय समिति के चुने हुए प्रतिनिधियों ने लिया है. जिले में तेजी से भाग रहे भू-गर्भ जल के स्तर को लेकर आये हुए जनप्रतिनिधियों ने चिंता जाहिर की है. कहा : इस पर सोचने की जरूरत है. नदियों में बालू के दोहन से जलस्तर गिरा है.
खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. किसानों को सिंचित करने में परेशानी हो रही है. आये हुए विधायक व उनके प्रतिनिधियों ने इस निधि से पांच-पांच करोड़ की योजना पूरे प्रखंड में दिये जाने की मांग की. हालांकि तत्काल एक-एक करोड़ रुपये हरेक प्रखंडों में खर्च करने पर सहमति बनी है.
सुंदरपहाड़ी व बोआरीजोर से दो गांव को भी चुना जा सकता है
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में लिया निर्णय
देर तक सदस्यों ने की माथापच्ची
पर्यटक विकास को बढ़ावा
विकास योजनाओं को लिये जाने को लेकर होती रही माथापच्ची
विकास योजनाओं को लिये जाने को लेकर माथापच्ची होती रही. जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों में इसको लेकर माथापच्ची हुई. पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, महगामा विधायक अशोक भगत, बोरियो विधायक ताला मरांडी, सहित सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र चौबे व सुबल मंडल ने विकास योजनाओं को लेकर जिला प्रशासन पर योजनाओं को चयन करने को कहा जबकि मामले पर पूरे बैठक में आनाकानी होती रही.
डीसी नियमानुकूल योजनाओं के चयन पर अड़े रहे तो विधायकों ने बताया कि जिला खनिज निधि को खर्च करने के लिये जिला स्तर की समिति ही काफी है राज्य स्तर को मामला हस्तांतरित किये जाने का कोई मामला ही नहीं बनता है. इस दौरान पोड़ैयाहाट विधायक भी गरम हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola