जमीन विवाद में वृद्धा को पीटा

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करनातरी गांव में जमीन विवाद में एक महिला की पिटाई कर दी गयी. इससे महिला घायल हो गयी. महिला का नाम कुशमी देवी (70 वर्ष) बताया जा रहा है. वह करनातरी निवासी अधिकलाल प्रमाणिक की पत्नी है. मारपीट की घटना के बाद शिकायत करने वृद्धा का पुत्र रामविलास प्रमाणिक […]
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करनातरी गांव में जमीन विवाद में एक महिला की पिटाई कर दी गयी. इससे महिला घायल हो गयी. महिला का नाम कुशमी देवी (70 वर्ष) बताया जा रहा है. वह करनातरी निवासी अधिकलाल प्रमाणिक की पत्नी है. मारपीट की घटना के बाद शिकायत करने वृद्धा का पुत्र रामविलास प्रमाणिक उसे लेकर थाना पहुंचा. आवेदन प्राप्त करने के बाद पुलिस ने घायल महिला को सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक फिट जमीन के विवाद का मामला बताया जा रहा है. दो दिनों से झोल-झमेला चल रहा है. रविवार को भी मामले में नोक-झोंक हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




