तजवीरो कैरात में तनवीर को मिला पहला स्थान

Updated at : 04 Dec 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
तजवीरो कैरात में तनवीर को मिला पहला स्थान

यूपी के ऐटा जिला में आयोजित हुआ था कार्यक्रम देश के कई विवि के छात्रों ने लिया था हिस्सा गोड्डा : कहते हैं प्रतिभा हो तो एक ना एक दिन मुकाम हासिल हो जाता है. यूपी के ऐटा जिला में सपंन्न हुई ऑल इंडिया तजवीरो कैरात में सदर प्रखंड क्षेत्र के रानीपुर गांव के रहनेवाले […]

विज्ञापन
यूपी के ऐटा जिला में आयोजित हुआ था कार्यक्रम
देश के कई विवि के छात्रों ने लिया था हिस्सा
गोड्डा : कहते हैं प्रतिभा हो तो एक ना एक दिन मुकाम हासिल हो जाता है. यूपी के ऐटा जिला में सपंन्न हुई ऑल इंडिया तजवीरो कैरात में सदर प्रखंड क्षेत्र के रानीपुर गांव के रहनेवाले तनवीर रजा ने प्रथम स्थान हासिल किया है. तजवीरो कैरात में हिंदुस्तान के अलग-अलग यूनिवर्सिटी से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इसमें प्रथम स्थान पाने वाले तनवीर रजा जिले का नाम रोशन किया है. प्रमुख पीर अमीन मियां ने उन्हें पुरस्कृत किया.
रानीपुर निवासी मौलाना सिद्दीक नूरी के पुत्र तनवीर रजा यूपी के अरबीक यूनिवर्सिटी जामिया अशरफिया मुबारकपुर में फिलहाल इल्म हासिल कर रहे हैं. वह इस वर्ष आलीम की पढ़ाई पूरी कर लेगा. तनवीर की उपलब्धि से परिजन खुश हैं. अब्बा मौलाना सिद्दीक नूरी साहब रानीपुर मदरसा में बच्चों को तालिम देते हें. वालदा हसमत आरा बेटे की कामयाबी पर काफी खुश है. इधर, एएसयू के रंजित कुमार, फिरदौश आलम के अलावा बड़े भाइजान अतिक रजा, चचाजान फारुख अंसारी, समद अंसारी, सद्दाम आदि ने तनवीर को मुबारकबाद देकर खुशी का इजहार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola