जिले के 36,465 गरीबों को मिलेगा कंबल
Updated at : 03 Dec 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

कवायद. ठंड से गरीब को बचाने में जुटा जिला प्रशासन गोड्डा : कड़ाके की ठंड से गरीब व असहाय लोगों को बचाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. ठंड को देखते जिला प्रशासन ने जिले के लिए कुल 36 हजार 465 कंबल की खरीदारी की है. कंबल झारक्राफ्ट से खरीदा जायेगा. पहले फेज […]
विज्ञापन
कवायद. ठंड से गरीब को बचाने में जुटा जिला प्रशासन
गोड्डा : कड़ाके की ठंड से गरीब व असहाय लोगों को बचाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. ठंड को देखते जिला प्रशासन ने जिले के लिए कुल 36 हजार 465 कंबल की खरीदारी की है. कंबल झारक्राफ्ट से खरीदा जायेगा. पहले फेज में 81 सौ कंबल की आपूर्ति हो चुकी है. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर गोड्डा प्रखंड को कंबल आवंटित कर दिया गया है.
अंचल प्रशासन पंचायतवार कंबल का वितरण करायेगा. गोड्डा प्रखंड के कुल 34 पंचायतों में कंबल का वितरण किया जायेगा. सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी नियाज अहमद ने बताया कि ज्यादा ठंड गिरने के पहले ही सभी प्रखंडों में कंबल की आपूर्ति कर दी जायेगी. इस बार जिले में पर्याप्त कंबल है. किसी भी जरूरतमंद को ठंड से मरने नहीं दिया जायेगा. प्रखंडों में पर्याप्त रूप से कंबल को आवंटित कर दिया जायेगा.
10-15 दिनों हो जायेगी आपूर्ति : सभी प्रखंडों में अगले 10 से 15 दिनों में कंबल की आपूर्ति पंचायतों में कर दी जायेगी. ताकि पंचायत स्तर पर कंबल का वितरण किया जा सके. श्री अहमद ने बताया कि इसको लेकर झारक्राफ्ट से संपर्क किया गया है. कंबल का पूरा आवंटन शीघ्र देने का आग्रह किया गया है.
पिछले साल से 20 फीसदी ज्यादा आपूर्ति
जिले की बढ़ी आबादी को देखते हुए इस वर्ष 20 फीसदी कंबल का अधिक वितरण किया जोयगा. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में 29684 कंबल का वितरण किया गया था. ताकि गरीबों के बीच पर्याप्त संख्या में कंबल का वितरण किया जा सके.
आवंटन पर एक नजर
प्रखंड कंबल
गोड्डा 5610
पोड़ैयााहाट 5115
सुंदरपहाड़ी 2145
पथरगामा 3135
बसंतराय 2310
महगामा 4785
बोआरीजोर 3630
मेहरमा 3795
ठाकुरगंगटी 2640
गोड्डा नपं क्षेत्र 3300
कुल36465
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




