प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा में खराब प्रदर्शन पर बिफरे डीडीसी

Updated at : 03 Dec 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा में खराब प्रदर्शन पर बिफरे डीडीसी

मंथन. डीआरडीए सभागार में हुई विकास योजनाओं की समीक्षा पदाधिकारियों पर जतायी नाराजगी गोड्डा : शनिवार को गोड्डा डीडीसी वरुण रंजन ने विकास योजना की समीक्षा की. डीआरडीए सभागार में विकास योजनाओं को लेकर सुबह से शाम तक समीक्षा बैठक चलती रही. इसमें बीडीओ के साथ-साथ सभी बीपीओ व प्रखंड को-ऑर्डिनेटर भी थे. डीडीसी ने […]

विज्ञापन

मंथन. डीआरडीए सभागार में हुई विकास योजनाओं की समीक्षा

पदाधिकारियों पर जतायी नाराजगी
गोड्डा : शनिवार को गोड्डा डीडीसी वरुण रंजन ने विकास योजना की समीक्षा की. डीआरडीए सभागार में विकास योजनाओं को लेकर सुबह से शाम तक समीक्षा बैठक चलती रही. इसमें बीडीओ के साथ-साथ सभी बीपीओ व प्रखंड को-ऑर्डिनेटर भी थे.
डीडीसी ने बारी-बारी से विकास योजनाओं की समीक्षा की. प्रधानमंत्री आवास योजना की खराब हालत देख कर डीडीसी ने सभी बीडीओ, बीपीओ व ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर को जमकर फटकार लगायी. कहा कि लक्ष्य के अनुरूप किसी भी प्रखंड ने काम नहीं किया है. जिले में विकास योजनाओं की हालत खराब है.सही तरीके से काम नहीं हो रहा है. ब्लाॅक का पंचायत तक सही समन्वय नहीं है. आवास योजना को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. बीडीओ, बीपीओ व प्रखंड को-ऑर्डिनेटर को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया.
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आ रही समस्याओं से पदाधिकारी अवगत हों, तभी जाकर काम में तेजी आ सकती है. साथ ही डीडीसी ने कहा कि किसी भी हाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के मामले में वसूली नहीं होनी चाहिए, यदि होती है निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.
जियो टैगिंग कार्य में लायें तेजी
साथ ही डीडीसी ने नये वित्तीय वर्ष 2017-18 में चयनित लाभुकों का जिया टैगिंग आदि किये जाने को कहा. उन्होंने कहा कि हर हाल में सोमवार तक लाभुकों का जियो टैगिंग का काम पूरा कर दें. ताकि इस पर भी काम शुरू किया जा सके. इसके साथ डीडीसी ने मनरेगा योजनाओं की भी समीक्षा की. कहा कि मनरेगा में भी सही तरीके से काम नहीं चल रहा है,
परफॉरमेंस खराब है. सभी ब्लॉक में स्थिति खराब है. ऐसे में बीपीओ,पंचायत सेवक व रोजगार सेवक का रहने का कोई मतलब नहीं बनता है. खराब प्रदर्शन के मामले में प्रखंडों को डीडीसी ने डांट पिलायी. कहा कि सभी पंचायतों की हालत खराब है. सही से मजदूर काम नहीं कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola