पिटाई से खफा लापता छात्र देवघर से बरामद

Updated at : 19 Nov 2017 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
पिटाई से खफा लापता छात्र देवघर से बरामद

पोड़ैयाहाट : इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय डांडे के 10वीं कक्षा का लापता छात्र रोशन कुमार रॉउट को शुक्रवार देर रात पुलिस ने देवघर से बरामद कर लिया है. स्कूल के सहपाठी की सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार छात्र के पिता विनोद राऊत को रात 8. 30 बजे साथ लेकर देवघर निकल गये. जहां बच्चे […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय डांडे के 10वीं कक्षा का लापता छात्र रोशन कुमार रॉउट को शुक्रवार देर रात पुलिस ने देवघर से बरामद कर लिया है. स्कूल के सहपाठी की सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार छात्र के पिता विनोद राऊत को रात 8. 30 बजे साथ लेकर देवघर निकल गये. जहां बच्चे को चिह्नित कर बरामद कर लिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक द्वारा पिटने के बाद रोशन कुमार साइकिल से ही अपने संबंधी के घर देवघर निकल गया था. पुलिस ने देवघर से उक्त छात्र को बरामद कर लिया है.

विनोद ने शपथ पत्र देकर आवेदन वापस
रोशन के पिता विनोद राउत ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया है. जिसमें उल्लेख है कि लड़का बरामद हो गया है और वे किसी भी तरह की कार्रवाई शिक्षक पर नहीं चाहते हैं. इसके साथ की पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने पुत्र को पिता को सौंप दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola