खेत में मवेशी चरने के विवाद में बहा खून, एक घायल

Updated at : 14 Nov 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
खेत में मवेशी चरने के विवाद में बहा खून, एक घायल

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परासी गांव में सोमवार की दोपहर खेत में मवेशी चरने के विवाद में मारपीट की घटना में अशोक कुमार मंडल 36 वर्ष घायल हो गया है. घटना के बाद घायल ने थाना पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी है. घायल ने पुलिस को दिये बयान में बताया […]

विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परासी गांव में सोमवार की दोपहर खेत में मवेशी चरने के विवाद में मारपीट की घटना में अशोक कुमार मंडल 36 वर्ष घायल हो गया है. घटना के बाद घायल ने थाना पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी है. घायल ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि नेपुरा पंचायत के परासी गांव में उसका खेत पड़ता है.

धान की सफल को नुकसान पहुंचा रहे मवेशी को भगाया तो मवेशी पालकों ने लाठी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. ऑन ड्यूटी चिकित्सक के इलाज के बाद उसके सिर में सात टांके लगा कर इलाज किया गया है. पुलिस मामले में छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola