सड़क हादसे में पांच ऑटो सवार घायल

बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो हादसे के बाद ऑटो चालक फरार, छानबीन में जुटी पुलिस महगामा : थाना क्षेत्र के दियोजारी के समीप ऑटो पलटने से पांच यात्री घायल हो गये. घटना रविवार दोपहर की है. बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गयी. हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़ कर […]
बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो
हादसे के बाद ऑटो चालक फरार, छानबीन में जुटी पुलिस
महगामा : थाना क्षेत्र के दियोजारी के समीप ऑटो पलटने से पांच यात्री घायल हो गये. घटना रविवार दोपहर की है. बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गयी. हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़ कर फरार हो गया. सभी को इलाज कराने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में बांका जिला के बेजाचक पंजवारा निवासी चंदन साह, दिलीप साह, महगामा निवासी गुफराना खातून, बीबी खतीजा व साहिबगंज जिले के बालापोखर निवासी फत्ते मुर्मू शामिल है.
इधर, ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी महादेव यादव ने घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी यात्रियों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. बताया कि ऑटो चालक मेहरमा से महगामा आ रहा था. बाइक को बचाने के दौरान ब्रेक फेल हो गया. इससे ऑटो पलट गयी. रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डाॅ डीपी सक्सेना ने घायलों का इलाज किया. इलाज के बाद सभी की स्थिति सामान्य है. वहीं महगामा पुलिस ऑटो मालिक व चालक की तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




