किसके इशारे पर बदली तिथि बैठक हाइजैक था : निशिकांत

Updated at : 12 Nov 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
किसके इशारे पर बदली तिथि बैठक हाइजैक था : निशिकांत

प्रेस वार्ता में सांसद ने गोड्डा 20 सूत्री की बैठक पर उठाये सवाल गोड्डा : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार की शाम सड़क सुरक्षा की बैठक के बाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर गत दिनों हुई 20 सूत्री की बैठक पर सवाल खड़ा किया है. सांसद ने कहा : आखिर किसके इशारे पर 20 […]

विज्ञापन

प्रेस वार्ता में सांसद ने गोड्डा 20 सूत्री की बैठक पर उठाये सवाल

गोड्डा : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार की शाम सड़क सुरक्षा की बैठक के बाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर गत दिनों हुई 20 सूत्री की बैठक पर सवाल खड़ा किया है. सांसद ने कहा : आखिर किसके इशारे पर 20 सूत्री बैठक की तिथि बदली गयी. बैठक 6 नवंबर को पूर्व निर्धारित था, फिर 7 नवंबर को कैसे हुआ? उस तिथि को जिले के महत्वपूर्ण सदस्य, सांसद तथा दो-दो विधायक मौजूद नहीं थे. बैठक हाइजैक था.
किसी के घर की जांच अधिकार में नहीं : 20 सूत्री की बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग के बिना टेंडर कार्य की जांच की गयी.
किसके इशारे पर बदली…
जिला प्रभारी मंत्री सीपी सिंह व जनप्रतिनिधि किसी पदाधिकारी के आवास की जांच कर बैठे. उस काफिले में एक जेई जिसका नाम जब्बार था, वो भी देखा गया. किसी को किसी का घर घुसने का अधिकार नहीं है. मामले को लेकर मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर जांच की मांग की गयी है.
विधायक निधि के काम का टेेंडर व जांच क्यों नहीं
सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार केवल किसी विभाग से नहीं, बल्कि नेताओं व जनप्रतिनिधियों के कारण भी बढ़ रही है. विधायक निधि से 15 लाख तक के काम का टेंडर व जांच क्यों नहीं की जाती है. मैं तो इस बात का भी पक्षधर हूं कि सांसद निधि भी बंद कर दिया जाये. मैंने प्रधानमंत्री काे पत्र लिखकर मांग भी किया हूं. श्री दुबे ने कहा कि आज भी एक जनप्रतिनिधि टेंडर मैनेज का दबाव दे रहे हैं और खुलकर किसी अकेला नामक व्यक्ति का नाम आ रहा है. वर्तमान से लेकर पूर्व विधायक तक मैनेज करने में लगे हैं. इसी मैनेजमेंट के कारण जिले में योजनाओं का बुरा हश्र है. स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर हर निर्माण कार्य के होते ही चूना व रंग गिरने लगता है.
वीडियो फुटेज एकतरफा
सांसद ने 20 सूत्री की बैठक के दौरान गत दिनों तिरंगा यात्रा की कुछ वीडियो फुटेज पुलिस अधिकारी द्वारा दिखाये जाने को एकतरफा बताया. कहा कि बसंतराय क्षेत्र के जुलूस आदि का भी फुटेज संकलन रखना चाहिए था. प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश झा, नरेंद्र चौबे, प्रेमनंदन मंडल, गोपाल जायसवाल, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा , दिलीप सिंह, पवन झा ,रामचंद्र निराला आदि मुख्य रूप से थे.
बैठक 6 के बदले 7 नवंबर को कैसे हुई
किसी को घर में घुसने का अधिकार नहीं
सरकार को पत्र लिख कर जांच की मांग किया हूं
जांच करने गये मंत्री व विधायक के सामने दिखता है जेई जब्बार, क्या मामला है?
बैठक के दौरान दिखायी गयी बीडीओ फुटेज पुलिस की एकतरफा कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola