हत्या मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज

बोआरीजोर : शुक्रवार की देर शाम फुलवरिया निवासी चिलट लोहार की हत्या मामले में ललमटिया थाना में शनिवार को कांड संख्या 82/17 दर्ज किया गया. थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि थाना क्षेत्र के फुलवरिया के रहने वाले चिलट लोहार का शव शुक्र वार की शाम बरामद किया गया था. शव को पोस्टमार्टम के […]
बोआरीजोर : शुक्रवार की देर शाम फुलवरिया निवासी चिलट लोहार की हत्या मामले में ललमटिया थाना में शनिवार को कांड संख्या 82/17 दर्ज किया गया. थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि थाना क्षेत्र के फुलवरिया के रहने वाले चिलट लोहार का शव शुक्र वार की शाम बरामद किया गया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी अनोला देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उसका पति गुरुवार की शाम फुलवरिया मैदान में मेला देखने गया था. रात में वापस घर नहीं लौटा. उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हमारी एक पुत्री ललिता कुमारी है. चिंता पुत्री के विवाह को लेकर हो रही है. घर का पालनहार की मौत हो जाने से पूरा परिवार के भरण पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




