आचार संहिता मामले में हाजिर हुए प्रदीप यादव

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के झाविमो विधायक प्रदीप यादव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरआर कुमार के न्यायालय में हाजिर हुए. न्यायालय में उनका बयान कलमबद्ध किया गया. मामला 22 अप्रैल 2009 के सरौनी बाजार से पेलगढ़ी के बीच जुलूस को लेकर है. तत्कालीन बीडीओ अनवर हुसैन द्वारा दिये रिपोर्ट पर प्राथमिकी मुफस्सिल थाना […]
गोड्डा : पोड़ैयाहाट के झाविमो विधायक प्रदीप यादव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरआर कुमार के न्यायालय में हाजिर हुए. न्यायालय में उनका बयान कलमबद्ध किया गया. मामला 22 अप्रैल 2009 के सरौनी बाजार से पेलगढ़ी के बीच जुलूस को लेकर है. तत्कालीन बीडीओ अनवर हुसैन द्वारा दिये रिपोर्ट पर प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज हुई थी.
झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी होने के कारण मोटरसाइकिल पर 50-60 लोगों के साथ सरौनी बाजार से पेलगढ़ी तक रोड शो किया गया था तथा कप प्लेट छाप के साथ झंडा आदि लिये हुए थे. विधायक पर विरोधियों को धमकाने का प्रयास किया गया था. उस वक्त चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




