रतनपुर में चला बुलडोजर 25 मकान हो गये धराशायी

गोड्डा : सदर प्रखंड के रतनपूर गांव में गुरुवार को कुल 25 घरों पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराया. इसको लेकर स्वयं अंचलाधिकारी प्रदीप शुक्ला सहित थाने की पुलिस थी. साथ में अंचल निरीक्षक पंकज कुमार, अमीन नारायण मंडल सहित अन्य थे. सीओ श्री शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद […]
गोड्डा : सदर प्रखंड के रतनपूर गांव में गुरुवार को कुल 25 घरों पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराया. इसको लेकर स्वयं अंचलाधिकारी प्रदीप शुक्ला सहित थाने की पुलिस थी. साथ में अंचल निरीक्षक पंकज कुमार, अमीन नारायण मंडल सहित अन्य थे. सीओ श्री शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद में यह मामला आया था. मामले को लेकर अंचलाधिकारी श्री शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद में मामला गया था.
सरकारी जमीन को अतिक्रमित किये जाने के कारण सरकारी मार्ग अवरुद्ध था. इसको लेकर ही पहले तो अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी गयी. इसके बाद इन पर कार्रवाई की गयी. बताया कि और भी वैसे परिवारों को हटने का आदेश दे दिया गया है. सरकारी भूमि को किसी भी सूरत में अतिक्रमण नहीं करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




