ई-प्रशासन से प्रताड़ित हो रही राज्य की जनता

Updated at : 31 Oct 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
ई-प्रशासन से प्रताड़ित हो रही राज्य की जनता

गोड्डा : भूख से मौत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दीपिका पांडेय ने कहा कि राज्य विकासशील राज्य की श्रेणी में आ गया है. लेकिन आज जिस तरह से मानव संसाधन की अवहेलना लगातार हो रही है. रघुवर दास के सत्तासीन […]

विज्ञापन

गोड्डा : भूख से मौत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दीपिका पांडेय ने कहा कि राज्य विकासशील राज्य की श्रेणी में आ गया है. लेकिन आज जिस तरह से मानव संसाधन की अवहेलना लगातार हो रही है. रघुवर दास के सत्तासीन होने के बाद से निरंतर ई-प्रशासन के माध्यम से राज्य की जनता को प्रताड़ित होना पड़ रहा है. 2015 से निरंतर राज्य की जनता चाहे बायोमीट्रिक सिस्टम से अनाज लेने की बात हो या फिर मालगुजारी हो, कैशलेश सिस्टम हो जनता खास कर सुदूर पिछड़े क्षेत्र की जनता लाल फीता शाही की शिकार हो रही है.

व्यवस्था को लगातार थोपने का काम किया जा रहा है. संतोषी की मौत हो चाहे बेजनाथ दास की या फिर रूपलाल की भूख से मौत सरकार की असंवेदनशीलता साफ दिख रही है. श्रीमति पांडेय ने कहा कि सरकार हर हाल में ऐसे मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर काम करे और राज्य में राशन सिस्टम को पूर्ववत रखे.

कार्यक्रम में जिला प्रभारी के रूप में वरीय नेता बजरंगी यादव, पूर्व मंत्री अवध बिहारी सिंह, मंजूर आलम ,मुख्य रूप से शामिल हुए.
अपने संबोधन में बजरंगी यादव ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के कितने शुभचिंतक है राज्य की जनता के लगातार भूख से हुई मौत से पता चलता है. सरकार को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है राज्य की जनता दाने-दाने के लिये मर रही है. सरकार इस मामले को लगातार डायवर्ट करने में लगी है.
पूर्व मंत्री अवध बिहारी सिंंह ने कहा कि राज्य में लालफीता शाही की हद हो गयी है. ऐसे मामले पर सरकार लगातार सच्चाई पर परदा डालने में लगी है.
इस दौरान दिनेश यादव ने भी ओडीएफ से लेकर राशन कार्ड के छटनी का मामले पर सरकार को घेरा. वहीं शशांक शेखर सिन्हा, विंदु मंडल, राजीव उर्फ लड्डू मिश्रा, प्रियव्रत झा, ललिता जायसवाल, मजरूल अंसारी, आदि ने भी अपनी बातों को रखा.
राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीसी को : कांग्रेस की ओर से राज्यपाल के नाम चार सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन डीसी को साैंपा गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच संचालन अरविंद झा ने किया. उपस्थित नेताओं में नीरज चौरसिया, हसीना बेगम, ज्याेतींद्र झा, सुमित कुमार बिट्टू, अभय जायसवाल, अनीता सोरेन, अंजू लता देवी, जगधात्री झा, सचिदानंद साह, सोनी सिंह, आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola