अलग-अलग हादसे में चार जख्मी

Updated at : 30 Oct 2017 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग हादसे में चार जख्मी

पोड़ैयाहाट के बरगच्छा हरियारी गांव के रहनेवाले हैं युवक गोड्डा : हंसडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग में रविवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक जख्मी गये. स्थानीय ग्रामीणों ने सभी युवकों को सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां से दो युवक की स्थिति गंभीर […]

विज्ञापन
पोड़ैयाहाट के बरगच्छा हरियारी गांव के रहनेवाले हैं युवक
गोड्डा : हंसडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग में रविवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक जख्मी गये. स्थानीय ग्रामीणों ने सभी युवकों को सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां से दो युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. सभी युवक बरगच्छा हरियारी गांव के रहनेवाले हैं. परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम तीनों युवक कुरमाहाट रिश्तेदार के घर गये थे. लौटने में सड़क हादसा के शिकार हो गये.
इधर, अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि बस चालक तो धक्का मारने के बाद फरार हो गया. इसमें श्याम हेंब्रम के पुत्र मनोज हेंब्रम (20), गुरु हेंब्रम के पुत्र देवगन हेंब्रम (19), लखन हेंब्रम का पुत्र लोबिन हेंब्रम (20) घायल हो गये. ऑन ड्यूटी चिकित्सक ए कुमार ने गंभीर रूप से घायल मनोज हेंब्रम व देवगन हेंब्रम को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घायलों को सिर के अलावा शरीर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट लगी थी.
इधर समाहरणालय मुख्य गेट के सामने रविवार की देर शाम बाइक सवार व बोलेरो के बीच भिड़ंत हो गयी. इसमें बाइक सवार घायल हो गया. नगर थाना की पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. बाइक सवार स्कूटी पर सवार थे. गोड्डा काॅलेज की ओर से आ रहे थे.गश्ती कर रहे पुलिस वाहन ने बाइक सवार को उठा कर अस्पताल पहुंचाया. खबर लिखे जाने तक युवक का नाम पता नहीं चल पाया है. इलाज को लेकर सदर अस्पताल भेजा गया.
थम नहीं रहा हादसों का सिलसिला
गोड्डा में सड़क हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक माह में अब तक 50 हादसे हो गये हैं. सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद भी बाइक सवार हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. नतीजा हेड इंज्यूरी में सदर अस्पताल से रेफर करना पड़ता है. हंसडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार बस ने ठोकर मार दी. युवक हेलमेट पहने रहते थे रेफर करने की नौबत नहीं आती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola