अमरपुर में बसंतराय का फरार प्रेमी युगल बरामद

बसंतराय : बसंतराय थाना की पुलिस ने दो दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में फरार विवाहिता सहित प्रेमी को बरामद कर लिया है. पुलिस द्वारा बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपूर गांव से महिला व आरोपित को बरामद कर लिया. टीम में एसआइ जावेद अहमद व एएसआइ फैय्याज खान थे. गुरुवार को ही विवाहिता […]
बसंतराय : बसंतराय थाना की पुलिस ने दो दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में फरार विवाहिता सहित प्रेमी को बरामद कर लिया है. पुलिस द्वारा बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपूर गांव से महिला व आरोपित को बरामद कर लिया. टीम में एसआइ जावेद अहमद व एएसआइ फैय्याज खान थे. गुरुवार को ही विवाहिता घर से भाग गयी थी. मामले को लेकर शुक्रवार को पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने शुक्रवार की देर रात ही दोनों को बरामद कर लिया. आरोपित लड़का संजीव कुंवर को भी बरामद किया गया.
दोनों को शनिवार की सुबह कोर्ट में पेशी के लिये ले जाया गया. वहीं विवाहिता का मेडिकल भी कराया गया. कोर्ट में 164 का बयान किया गया है. थाना प्रभारी बालकेश्वर सिंह ने मामले की पुष्टि की है. बताया कि पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर ही दोनों को बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




