महगामा में होगी जेवीएम की सभा, आयेंगे बाबूलाल

Updated at : 24 Oct 2017 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
महगामा में होगी जेवीएम की सभा, आयेंगे बाबूलाल

महगामा : छह नवंबर को महगामा में झारखंड विकास मोर्चा की विशाल सभा होगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस सभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रधान सचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव भी शामिल होंगे. इस बाबत सोमवार को ऊर्जानगर में झाविमो की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता महगामा […]

विज्ञापन

महगामा : छह नवंबर को महगामा में झारखंड विकास मोर्चा की विशाल सभा होगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस सभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रधान सचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव भी शामिल होंगे. इस बाबत सोमवार को ऊर्जानगर में झाविमो की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता महगामा प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव ने की. इसमें बताया गया कि छह को होने वाली विशाल आम सभा की जोर शोर से तैयारी की जा रही है.

आम सभा के माध्यम से भाजपा सरकार की खामियों को जेवीएम जनता के समक्ष रखेगी. इसको लेकर पार्टी के प्रखंड इकाइयों, पंचायत इकाइयों को जोर-शोर से क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने पर बल दिया गया. साथ ही श्री यादव ने कहा कि महगामा अनुमंडल के सभी नेताओं से भी इस सभा को सफल बनाने के लिए जोर शोर से लग जाने को कहा गया है. बैठक में मुख्य रूप से अरविंद झा, मनमीत पोद्दार, मो इकबाल अंसारी, रानी देवी, नीलम देवी, अबु बकर, राजाराम मरांडी, मनोज ब्रह्म, शहनाज बेगम, अर्जुन ठाकुर, आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola