वाहनों की बैटरी व डीजल चुरानेवाला गिरफ्तार

बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर गांव में हाइवा से निकाले गये बैटरी व डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. महगामा एसडीपीओ राजा कुमार मित्रा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सलीम को ठाकुरगंगटी के बुधवाचक गांव […]
बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर गांव में हाइवा से निकाले गये बैटरी व डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. महगामा एसडीपीओ राजा कुमार मित्रा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सलीम को ठाकुरगंगटी के बुधवाचक गांव से पकड़ा गया है.
इसको लेकर एक टीम बनायी गयी थी. टीम में थाना प्रभारी मनोहर करमाली सहित सअनि सुरेश प्रसाद, प्रभात कुमार सहित हवलदार थे. इस चोरी कांड में पकड़ाये मो सलीम ने अपने ससुर को भी इस कांड में संलिप्त बताया है. पुलिस को सलीम के पास से बैटरी सहित डीजल निकालने वाला पाइप, स्टेपलाइजर व ग्रीसिंग करने वाला मशीन आदि भी मिले हैं.
ललमटिया निवासी मोहिबुल अंसारी के हाइवा संख्या बी आर 10 51 ए6923 से बैटरी सहित डीजल की चोरी की गयी थी. पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की तो पुलिस को सफलता हाथ लगी. एसडीपीओ ने बताया कि टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




