सैदापुर में जगद्धात्री पूजा की तैयारी शुरू, लगेगा मेला

Updated at : 24 Oct 2017 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
सैदापुर में जगद्धात्री पूजा की तैयारी शुरू, लगेगा मेला

आयोजन . 29 को अष्टमी व 30 को होगी त्रिकाल पूजा गोड्डा : जिला मुख्यालय से सटे सैदापूर गांव मे मां जगद्धात्री की पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है.पूजा को लेकर मंदिर को सजाने व संवारने का काम किया गया है.पूजा समिति की ओर से जोर शोर से तैयारी की […]

विज्ञापन

आयोजन . 29 को अष्टमी व 30 को होगी त्रिकाल पूजा

गोड्डा : जिला मुख्यालय से सटे सैदापूर गांव मे मां जगद्धात्री की पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है.पूजा को लेकर मंदिर को सजाने व संवारने का काम किया गया है.पूजा समिति की ओर से जोर शोर से तैयारी की जा रही है.अष्टमी पूजा छठ पूजा के दो दिन बाद होनी है.वहीं मैया के त्रिकाल रूप की पूजा 30 अक्तूबर को नवमी पूजा के दिन होगी. इसी दिन ही मां को हजारों बकरे की बलि दी जाती है. एक ही दिन मैया की तीन-तीन पूजा होती है. इसलिए त्रिकाल पूजा की संज्ञा दी गयी है.
पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल हो गया है. पूजा अर्चना को लेकर गांव में मेला भी लगता है. आसपास क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग पूजा अर्चना को लेकर गांव पहुंचते हैं तथा मैया के दरबार में अपना सिर झुकाते हैं. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा को लेकर अभी से ही उत्साह है. बताया कि मैया पुत्रदायिनी है.
जो भी सच्चे मन से मां की पूजा अाराधना करता है मां उसे पुत्र प्रदान करती है. यह मान्यता वर्षों से चलती आ रही है. मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर झा हैं. इनके द्वारा ही मां के तीनों रूपों की पूजा संपन्न करायी जाती है.
पूजा समिति ने व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की
दूर-दूर से लोग आते हैं मां का दर्शन करने
मेले में पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस ने भी शुरू की तैयारी
पुत्रदायिनी हैं मां जगद्धात्री
मां जगद्धात्री की पूजा पुत्र की कामना को लेकर की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इनके दरबार सच्चे मन से अाराधना किये जाने पर पुत्र की प्राप्ति होती है. मन्नतें पूरी होने के लिये ही मां को बकरे की बलि चढ़ाने के लिये दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. सैदापुर में मां को सौ वर्ष पूर्व ही स्थापित किया गया था. तब से लेकर आज तक पूजा अर्चना बहुत ही धूमधाम से की जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola