बगैर एनओसी चल रही पटाखा दुकानें

Updated at : 18 Oct 2017 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
बगैर एनओसी चल रही पटाखा दुकानें

मुसीबत. लाइसेंस तो ले लिया, नहीं ली अग्निशमन विभाग से अनुमति गोड्डा : जिले के पटाखा दुकानदारों ने लाइसेंस तो ले लिया, लेकिन अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं लिया है. इस कारण दुकानदारों की मुसीबत बढ़ गयी है. मंगलवार को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने दुकानदारों को विभाग से एनओसी लिये जाने का अल्टीमेटम दिया […]

विज्ञापन
मुसीबत. लाइसेंस तो ले लिया, नहीं ली अग्निशमन विभाग से अनुमति
गोड्डा : जिले के पटाखा दुकानदारों ने लाइसेंस तो ले लिया, लेकिन अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं लिया है. इस कारण दुकानदारों की मुसीबत बढ़ गयी है. मंगलवार को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने दुकानदारों को विभाग से एनओसी लिये जाने का अल्टीमेटम दिया है. विभाग के गणेश चंद्र सिंह ने पटाखा विक्रेताओं को कहा कि उन्हें आग बुझायें जाने के लिये एक अग्निशमन सिलिंडर रखना अनिवार्य होगा.
तभी जाकर बेचने की अनुमति दी जायेगी. अब इस नये परेशानी के बाद पटाखा विक्रेताओं की एक और मुसीबत बढ़ गयी है. इस कारण कई दुकानदारों ने पटाखे की दुकानें उठा दी है. दुकानदारों को बहुत मसीबत का सामना करना पड़ रहा है. पहले जहां जिला मुख्यालय के बाजारों में बहुसंख्यक दुकानदारों द्वारा पटाखा बेचा जाता था. वहीं कई दुकानदारों ने हाथ खड़े कर दिये हैं.
इसमें कई बड़े दुकानदारों के नाम भी शामिल हैं. इन दुकानदारों द्वारा पटाखा बेचने से अच्छी दीपावली के अन्य समान को बेचे जाने में अपनी भलाई समझी है. और दूसरा असर यह हुआ है कि जिला प्रशासन की कड़ाई के कारण कई दुकानदारों ने पटाखा का दाम बढ़ा दिया है. प्रथम अग्निचालक सुनील कुमार दुबे, प्रेम कुमार ठाकुर, निरीक्षण के क्रम में शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola