पत्नी को जिंदा जलाने का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 18 Oct 2017 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को जिंदा जलाने का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद गांव के आरोपित मनोज ओझा को सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपित को सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के काल्हाजोर गांव से पकड़ा गया था. आरोपित मनोज झा वर्ष 2007 से फरार था. वह कोर्ट का स्थायी वारंटी है. काल्हाजोर में पहाड़िया महिला के साथ काफी दिनों […]

विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद गांव के आरोपित मनोज ओझा को सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपित को सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के काल्हाजोर गांव से पकड़ा गया था. आरोपित मनोज झा वर्ष 2007 से फरार था. वह कोर्ट का स्थायी वारंटी है. काल्हाजोर में पहाड़िया महिला के साथ काफी दिनों से रह रहा है. मामले की पुष्टि सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी जर्नादन सिंह ने की है.

बताया कि आरोपित मनोज ओझा द्वारा पत्नी को जिंदा जलाकर मारे जाने का प्रयास का मामला दर्ज है. वर्ष 2007 में आरोपित पर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था. इसको लेकर पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी.

मुफस्सिल थाना की पुलिस द्वारा इसकी तलाश की जा रही थी. पुलिस ने ही सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस को जानकारी दी थी. एस ड्राइव के दौरान सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस ने मुफस्सिल थाना की पुलिस के जिम्मे सौंप दिया. आरोपित को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola