पटाखों में खर्च होने वाले रुपयों से खरीदेंगे मिठाई
Updated at : 15 Oct 2017 10:30 AM (IST)
विज्ञापन

महगामा : पर्यावरण बचाने के लिये इस बार दीपावली की खुशियों में मिठास भरने के लिए शनिवार को स्थानीय एसडीएन ऐकेडमी स्कूल के छात्र छात्राओं ने आयोजन कर शपथ लेते हुए कहा कि दीवाली में मीठी दीवाली मनाने के साथ केवल उपहार देंगें. जितने पैसे को पटाखे में खर्च करते थे उसी पैसे से उपहार […]
विज्ञापन
महगामा : पर्यावरण बचाने के लिये इस बार दीपावली की खुशियों में मिठास भरने के लिए शनिवार को स्थानीय एसडीएन ऐकेडमी स्कूल के छात्र छात्राओं ने आयोजन कर शपथ लेते हुए कहा कि दीवाली में मीठी दीवाली मनाने के साथ केवल उपहार देंगें. जितने पैसे को पटाखे में खर्च करते थे उसी पैसे से उपहार खरीदकर अपने दोस्तों को देंगे. जिसमें प्राचार्य देव कुमार स्मृति, नवल किशोर झा, मुबारक करीब, अशोक कुमार, राकेश कुमार यादव, राकेश कुमार शर्मा , देव नारायण मंडल आदि थे.
‘’ दीपावली प्रकाश का पर्व है. अपने घर को सजायें, मीठी दीवाली मनायें दूसरों को उपहार दे पर्यावरण बचा रह जाय.
– जाहिदा , छात्रा
‘’ पटाखा नहीं छोड़ने का संकल्प लेतें हैं ताकि पर्यावरण बचा रहे. मीठी दीवाली मनायेंगे.
तृप्ती कुमारी, छात्रा.
‘’ अपने घरों में रंगोली बनाकर सजायेंगे तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उपहार देंगे.
-नेहा मिश्रा, छात्रा.
‘’दीपावली की खुशियों को मीठा बनाने के लिए अपने दोस्तों को उपहार देकर पटाखा ना छोड़ने की सलाह देंगे.
-प्रीति कुमारी, छात्रा.
‘’ प्रकाश के इस पर्व को पटाखे की आवाज व धुआं से खराब नहीं होने देंगे, उपहार देकर मीठी दीवाली मनायेंगे.
-राहुल कुमार राणा, छात्रा.
‘’पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए मीठी दीपावली मनाकर दोस्तों से अपील करेंगे.
– देव कुमार स्मृित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




