प्राथमिक शिक्षकों की भूख हड़ताल 23 अक्तूबर से
Updated at : 15 Oct 2017 10:28 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की एक बैठक कार्यालय में जिला सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में की गयी. जिला सचिव ने कहा कि निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को डीडीओ पद से मुक्त करने के लिए विभाग के पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था. इसी आलोक में 23 से 25 अक्तूबर तक […]
विज्ञापन
गोड्डा : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की एक बैठक कार्यालय में जिला सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में की गयी. जिला सचिव ने कहा कि निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को डीडीओ पद से मुक्त करने के लिए विभाग के पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था.
इसी आलोक में 23 से 25 अक्तूबर तक जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल किया जायेगा. यह जानकारी संघ के प्रवक्ता देवनंदन साह ने दी. इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जायेगा.
बैठक में दीपनारायण यादव, सुनीलकांत यादव, रामदेव ठाकुर, अजीत सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, सुभाष यादव, अनिल कुमार मंडल, विजय भगत आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




