पूरे जिले में नौ जगहों पर पटाखा बेचने की स्वीकृति, जहां-तहां पटाखा बेचा तो होगी कार्रवाई

गोड्डा : जहां तहां पटाखा बेचने वालों के लिए बुरी खबर है. इस बार प्रशासन ने जिले भर में नौ जगहों को चिह्नित किया है. इन जगहों पर ही पटाखा बेचा जायेगा. इसके अलावे किसी अन्य जगह पर पटाखा बेचते नजर आये तो प्रशासन उसे जब्त कर लेगा. साथ ही साथ उस दुकानदार पर भी […]
चयनित जगहों में गोड्डा का मेला मैदान, पोड़ैयाहाट का राजस्व ग्राम कचहरी परिसर, सुंदरपहाड़ी में खेल मैदान, पथरगामा में प्रखंड गेट परिसर के सामने, बसंतराय में बाजार तालाब के बगल में, महगामा में राजेंद्र स्टेडियम, मेहरमा में पंचायत सचिवालय परिसर में, बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय के पीछे खेल मैदान में, ठाकुरगंगटी में प्रखंड परिसर गेट के बगल में पटाखा आदि बेचा जायेगा. साथ ही दुकानों के बीच तीन मीटर दूरी बनाये रखे जाने का भी निर्देश दिया गया. इस आदेश को कड़ाई से पालन किये जाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




