सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी ने दिये निर्देश, चिह्नित वाहन ही चलेंगे शहर की नो इंट्री में

गोड्डा: समाहरणालय के सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने की. बैठक में मुख्य तौर पर एसपी हरिलाल चौहान भी थे. बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को दिया गया. डीसी ने सड़क दुर्घटना वाले स्थानों को ब्लैक स्पॉट के […]
गोड्डा: समाहरणालय के सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने की. बैठक में मुख्य तौर पर एसपी हरिलाल चौहान भी थे. बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को दिया गया. डीसी ने सड़क दुर्घटना वाले स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने राज्य खाद्य निगम की गाड़ियों को उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ पुलिस पदाधिकारियों को सूची डीटीओ को देने को कहा गया है. ताकि नो इंट्री में भी उन्हें जाने की अनुमति दिया जा सके. सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शहरों में गाड़ियों को निर्धारित स्पीड से ही चले इसे भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.
सभी गाड़ियों में निबंधन संबंधी आवश्यक कागजात उपलब्ध रहे, इसे भी सुनिश्चित कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया. इस दौरान गोड्डा एसडीओ नमन प्रियेश लकड़ा, महगामा एसडीओ संजय पांडेय, विशेष कार्य पदाधिकारी राहुल जी आंनद जी, एसडीओ अभिषेक कुमार, राजा मित्रा, डीटीओ रवींद्र चौधरी, डीपीआरओ रवि कुमार, सहायक खनन पदाधिकारी रामनाथ राय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




