खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर चार डीलर निलंबित

गोड्डा: खाद्यान्न केरोसीन के वितरण में लापरवाही की शिकायत पर पोड़ैयाहाट के चार डीलरों को निलंबित किया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का ने इस बाबत कार्रवाई की है. गत दिनों अनाज वितरण में हुए कोताही आदि को लेकर यह कार्रवाई की गयी है. पोड़ैयाहाट के देवंधा, सकरी फुलवार तथा अकाशी पंचायत के […]
लगातार आ रही शिकायत को देखते हुए डीएसओ ने इस बाबत कार्रवाई करते हुए निलंबित किया है तथा कुछ पर लाइसेंस रद्द करने की भी तलवार लटक कर रही है.
देवंधा के पंकज झा, सकरी फुलवार के रोहिणी देवी, अकाशी पंचायत के त्रिभुवन पंडित व अकाशी के ही अविलाल किस्कू को इस मामले में निलंबित किया गया है. इस ओर जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारी ने बताया कि अनाज वितरण में गड़बड़ी को लेकर शिकायत हुई थी. साथ ही बैलेंस आदि मिलान में भी गड़बड़ी पायी गयी. इस आलोक में इन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




