शराब के लिए पैसे नहीं दिये, तो मां को मार डाला

सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के घटियारी पंचायत अंतर्गत ग्राम तसरिया मुरु टोला में बुधवार को एक कलियुगी पुत्र ने अपनी बूढ़ी मां को डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया. पुत्र पटवारी सोरेन अपनी मां मरांगमय मुर्मू (60 वर्ष) से शराब के लिए पैसे मांग रहा था. मां ने कहा कि पैसे […]
सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के घटियारी पंचायत अंतर्गत ग्राम तसरिया मुरु टोला में बुधवार को एक कलियुगी पुत्र ने अपनी बूढ़ी मां को डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया. पुत्र पटवारी सोरेन अपनी मां मरांगमय मुर्मू (60 वर्ष) से शराब के लिए पैसे मांग रहा था. मां ने कहा कि पैसे नहीं है, इस पर पटवारी सोरेन गुस्से से आग-बबूला हो गया और डंडे से अपनी मां की पिटाई कर दी. जिससे वृद्धा की मौत हो गयी. घटना के एक दिन के बाद मृतक की बेटी मां से मिलने मायके पहुंची थी. उसने घर में मां का शव देख शोर मचाने लगी. इसके बाद शुक्रवार को सुंदरपहाड़ी थाना को इस बात की सूचना दी गयी. पुलिस गांव पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से हत्यारा पुत्र घर से फरार बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




