सुंदरमोड़ का डीलर निलंबित

सुंदरपहाड़ी : करमाटांड़ पंचायत के सुंदरमोड़ गांव में डीलर मंगल मरांडी के विरुद्ध गुरुवार को हुई शिकायत के बाद जांच को जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का पहुंचे. उन्होंने जांच के बाद मामले को सत्य पाते हुए संबंधित डीलर को निलंबित कर दिया. उसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक कर पदाधिकारी श्री एक्का ने कार्रवाई […]
सुंदरपहाड़ी : करमाटांड़ पंचायत के सुंदरमोड़ गांव में डीलर मंगल मरांडी के विरुद्ध गुरुवार को हुई शिकायत के बाद जांच को जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का पहुंचे. उन्होंने जांच के बाद मामले को सत्य पाते हुए संबंधित डीलर को निलंबित कर दिया. उसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक कर पदाधिकारी श्री एक्का ने कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया. इसमें इस बात का जिक्र किया गया कि ग्रामीणों को जून व जुलाई माह का राशन अक्तूबर माह तक आपूर्ति करा दिया जायेगा. कार्रवाई को लेकर लोगों में हर्ष है. इससे पहले लोग परेशान थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




