ऑटो लूटने के लिए मारा था संतोष को

गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के केवलबाड़ी के पास आॅटो लूट कांड के बाद हुई हत्या का खुलासा पोड़ैयाहाट थाना की पुलिस ने कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपित को पकड़ा है. हत्यारोपित का नाम रिजाउल अंसारी है. कांड संख्या 101/17 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पकड़ाये रिजाउल अंसारी […]
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के केवलबाड़ी के पास आॅटो लूट कांड के बाद हुई हत्या का खुलासा पोड़ैयाहाट थाना की पुलिस ने कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपित को पकड़ा है. हत्यारोपित का नाम रिजाउल अंसारी है. कांड संख्या 101/17 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पकड़ाये रिजाउल अंसारी के साथ पुलिस ने एक देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.
फिलहाल हत्यारोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है. मरने वाला आॅटो मालिक का भगिना था. वह दुमका का रहने वाला था. इस मामले में एक और आरोपित जब्बार अंसारी फरार चल रहा है. पुलिस को अभी जब्बार की तलाश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




