विक्षिप्त के साथ दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के असनबनी मुहल्ले के विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोपित का नाम मो अकरम अंसारी बताया जाता है. देर शाम आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं युवती को फिलहाल नगर थाना में पूछताछ के लिये रखा गया है. घटना सोमवार की सुबह […]
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के असनबनी मुहल्ले के विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोपित का नाम मो अकरम अंसारी बताया जाता है. देर शाम आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं युवती को फिलहाल नगर थाना में पूछताछ के लिये रखा गया है. घटना सोमवार की सुबह की है. आरोपित एक और लड़के के साथ आया. घर में अकेला पाकर इसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद फरार हो गया. पीड़िता व उसकी मां ने नगर थाने में आकर मामले की जानकारी दी.
इस मामले में आरोपित को पकड़ा गया है. उससे पूछताछ हो रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विक्षिप्त युवती जानकर ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले में दोपहर को एक लड़के को उठाया गया, इसी के सहयोग से मुख्य आरोपित पुलिस की पकड़ में आया. आरोपित पुलिस की हिरासत में है. इस मामले में पीड़िता का बयान लिया गया है. नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी ने बताया कि पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




