गोड्डा में कुएं में डूबने से विवाहिता की मौत

गोड्डा : मुुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहोरिया गांव में कुएं में डूबने से विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका का नाम मिनाक्षी देवी पति गोल्डन मिश्रा है. पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार के सुबह को मिली. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता घर के छत पर सोयी थी. सुबह में जब मृतक के […]
गोड्डा : मुुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहोरिया गांव में कुएं में डूबने से विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका का नाम मिनाक्षी देवी पति गोल्डन मिश्रा है. पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार के सुबह को मिली. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता घर के छत पर सोयी थी. सुबह में जब मृतक के पति ने विवाहिता को इधर उधर देखा तो नहीं पाया.
तब पत्नी की खोज की. खोजबीन के क्रम में ही कुएं में विवाहिता का शव पाया गया. पुलिस ने बताया कि घर के पूरब दिशा में आंगन में ही कुआं है. रात में शौच आदि कारणों से विवाहिता गयी और अंधेरे में कुएं में जा गिरी. पुलिस के आने के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया. मृतक महिला को छोटे-छोटे बच्चे हैं. दो साल पहले ही शादी हुई थी. मौत की सूचना परिजनों ने मायके वालों को भी दी. मायके से आये विवाहिता के पिता के बयान के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पिता ने हत्या की आशंका से इनकार किया है. पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद यूडी केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




