डीलर की मनमानी से भड़के लोग
Updated at : 06 Sep 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

पदाधिकारियों की गैरहाजिरी में जिप उपाध्यक्ष ने सुनी फरियाद गोड्डा : पोड़ैयाहाट के आकाशी पंचायत के लाभुकों ने डीलर अविलाल किस्कू पर तीन माह से अनाज, चीनी नहीं देने का आरोप लगाया है. सैकड़ों की संख्या में लाभुक इसकी शिकायत करने समाहरणालय पहुंचे थे. पहले लाभुक डीसी के पास गये. डीसी व डीडीसी के कार्यालय […]
विज्ञापन
पदाधिकारियों की गैरहाजिरी में जिप उपाध्यक्ष ने सुनी फरियाद
गोड्डा : पोड़ैयाहाट के आकाशी पंचायत के लाभुकों ने डीलर अविलाल किस्कू पर तीन माह से अनाज, चीनी नहीं देने का आरोप लगाया है. सैकड़ों की संख्या में लाभुक इसकी शिकायत करने समाहरणालय पहुंचे थे. पहले लाभुक डीसी के पास गये. डीसी व डीडीसी के कार्यालय में नहीं रहने के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती को मांग पत्र सौंप कर अवगत कराया. लाभुकों ने बताया कि अाकाशी पंचायत के डीलर की यह दूसरी बार बदमाशी है.
बताया कि मई माह से गरीबों को एक छटांक भी अनाज नहीं दिया गया है, लेकिन डीलर घर-घर जाकर पॉश मशीन से गरीबों के अनाज को लुटने का काम जरूर कर रहे हैं. लाभुकों का कहना था कि आये दिन इसको लेकर परेशानी हो रही है. एमओ को इसकी शिकायत की गयी थी, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि अंगूठे का निशान लेकर हमें बेवकूफ बनाया जा रहा है. जब इसका पता लाभुकों को चला तो सीधे पदाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई.
नहीं थे डीसी, उपाध्यक्ष को ही सौंपा मांग पत्र
पदाधिकारियों की गैरहाजिरी में लाभुकों ने उपाध्यक्ष को ही मांग पत्र सौंप दिया. ग्रामीणों ने डीलर पर कार्रवाई की मांग की है. उपाध्यक्षा ने लाभुकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संबंधित विभाग के पदाधिकारी को मांगों से अवगत कराया जायेगा. ग्रामीणों ने जविप्र के दुकानदार को हटाने की मांग की है. ग्रामीणों में चंपा देवी, प्रेमी देवी, मानो देवी, फूलमनी देवी, हरा देवी, कुशमी देवी, बसंती देवी आदि थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




