पटवन विवाद में वृद्धा की हत्या, आरोपित फरार

Updated at : 01 Sep 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटवन विवाद में वृद्धा की हत्या, आरोपित फरार

गोड्डा : गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव में पटवन विवाद में कुछ लोगों ने 62 वर्षीय शांति देवी को मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग जुटे तो हत्यारोपित फरार होने में कामयाब हो गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

विज्ञापन

गोड्डा : गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव में पटवन विवाद में कुछ लोगों ने 62 वर्षीय शांति देवी को मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग जुटे तो हत्यारोपित फरार होने में कामयाब हो गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

खेत में पानी लाने का प्रयास कर रही थी वृद्धा : फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वृद्धा पर कुदाल से वार किया गया था. सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान हैं. गांव के लोगों ने बताया कि पटवन का विवाद चल रहा था. खेतों में पानी की कमी थी.
पटवन विवाद में…
इसको लेकर शांति देवी की तुलसीदास व सरयू दास से बहस हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि महिला अपने खेत में पानी ले जाने का प्रयास कर रही थी लेकिन तुलसी व सरयू को यह बात नागवार गुजरी और वृद्धा पर कुदाल से वार कर दिया. कुदाल वृद्धा के सिर पर जा लगी और वहीं उनकी मौत हो गयी.
एसडीपीओ ने पहुंच कर की छानबीन : जानकारी होने पर एसडीपीओ अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर कुमार व थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह भी पहुंचे. मामले की जानकारी ली. एसडीपीओ ने महिला के सिर में लगे चोट को भी देखा. इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया.
मुखिया ने दी पुलिस को सूचना
वहीं मुखिया को जैसे ही मामले की जानकारी मिली. मुखिया द्वारा अविलंब पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. स्वयं मुखिया घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को उठाने आदि में मदद की.
मामला खेती विवाद से जुड़ा है. खेत में पटवन किया जा रहा था. इसको लेकर बात बढ़ गयी तथा मारपीट के क्रम में महिला की जान चली गयी. परिजनों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
-अभिषेक कुमार, एसडीपीओ, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola