मेहरमा में फिर उड़ा लिया 50 हजार

गोड्डा/मेहरमा : मंगलवार को लूट व छिनतई की दो घटनाओं की जांच अभी पुलिस ने शुरू ही की थी कि बुधवार को एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस की आंख में धूल झोंक कर मेहरमा में छिनतई की घटना को अंजाम देकर पुलिस को तीसरी चुनौती दे दी है. बुधवार को थाना क्षेत्र के डोय […]
गोड्डा/मेहरमा : मंगलवार को लूट व छिनतई की दो घटनाओं की जांच अभी पुलिस ने शुरू ही की थी कि बुधवार को एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस की आंख में धूल झोंक कर मेहरमा में छिनतई की घटना को अंजाम देकर पुलिस को तीसरी चुनौती दे दी है. बुधवार को थाना क्षेत्र के डोय मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने शारीक हुसैन की बाइक से 50 हजार रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गये. एक बार फिर उचक्कों ने पुलिस के सरदर्द को दोगुना कर दिया है.
बताया जाता है कि बुधवार को दिन के हरिपुर निवासी मो शारीक हुसैन साढ़े तीन बजे वाजितपुर पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे. डोय के पास वे अपनी बाइक लगाकर एक दुकान में गये. जैसे ही वे दुकान गये उचक्के उनकी डिक्की से रुपये निकाल कर फरार हो गये. तुरंत शारीक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्वयं थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंच गये तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




