ऑटो ने युवक को मारा धक्का, घायल

गोड्डा : गोड्डा महागामा मुख्य मार्ग में कझिया पुल से सटे अज्ञात ऑटो ने धक्का मार कर युवक सोनू साह 24 को घायल कर दिया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कझिया पुल के पास के इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी युगल प्रसाद साह का पुत्र सोनू साह है. घर से निकल कर रोड पर आया ही […]
गोड्डा : गोड्डा महागामा मुख्य मार्ग में कझिया पुल से सटे अज्ञात ऑटो ने धक्का मार कर युवक सोनू साह 24 को घायल कर दिया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कझिया पुल के पास के इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी युगल प्रसाद साह का पुत्र सोनू साह है. घर से निकल कर रोड पर आया ही था कि तभी ऑटो की चपेट में आ गया.
दुर्घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया. ऑन ड्यूटी चिकित्सक की देखरेख में प्रशिक्षु चिकित्सक डॉ रंजन, ए ग्रेड नर्स किरण कुमारी, एएनएम नीतू कुमारी, ओटी प्रभारी राजीव झा ने मरहम पट्टी किया. घायल को हाथ, सिर व अन्य हिस्सों में चोटें आयी हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि कझिया पुल के समीप थोड़े-थोड़े फासले पर तीन ब्रेकर हुआ करता था. अब ब्रेकर नहीं है. कझयिा पुल से डाउन में वाहन उतरने के बाद हमेशा दुर्घटना बने रहने की संभावना रहती है. लोगों ने ब्रेकर दिये जाने की मांग उपायुक्त से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




