शहीदों को किया नमन, देश प्रेम का दिखा जज्बा

Updated at : 15 Aug 2017 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों को किया नमन, देश प्रेम का दिखा जज्बा

जश्न-ए-आजादी. जिले के शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में नारेबाजी कर लोगों से नया भारत के निर्माण में सहयोग देने की अपील की. बाइक पर सवार होकर कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिये लोगों से वर्ष 2022 तक नया भारत निर्माण […]

विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी. जिले के शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में नारेबाजी कर लोगों से नया भारत के निर्माण में सहयोग देने की अपील की. बाइक पर सवार होकर कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिये लोगों से वर्ष 2022 तक नया भारत निर्माण का संकल्प दिलाया.
गोड्डा/पोड़ैयाहाट/महगामा : जिले भर में भाजपा व भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को नमन कर जिलेवासियों में देश प्रेम का जज्बा दिखाया है. गोड्डा व पोड़ैयाहाट में एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी. गोड्डा के कारगिल चौक से इस यात्रा की शुरुआत की गयी. जबकि पोड़ैयाहाट में सुगाबथान से तिरंगा यात्रा निकाली गयी जो दांड़े में कार्यक्रम का समापन हुआ. दांड़ै गांव के बजरंग बली मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
बाइक से निकली यात्रा में विधायक आदि मौजूद थे. इसका नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष मंडल ने किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा भी थे. दांड़े गांव में सभा को संबोधित करते गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा कि पोड़ैयाहाट विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की समस्याओं का हल करने का प्रयास करेंगे. जो काम मुख्यमंत्री के स्तर से किया जाना है. वह काम भी किया जायेगा. वहीं पूर्व विधायक प्रशांत मंडल व भाजपा नेता प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि क्षेत्र मे विकास की आवश्यकता है.20 वर्षों से पोड़ैयाहाट विधायक ने इस क्षेत्र के लाेगों को छलने का काम किया है. भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश झा ने कार्यकम की रूपरेखा पर बल दिया. नरेंद्र मोदी व रघुवर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. मौके पर चंदन भगत, डब्लयू भगत, वेदप्रकाश आर्य, चमकलाल मंडल, बंटी सिंह, प्रकाश मंडल, प्रितेश नंदन, शांति मंडल, मंटु कुमार, विकास मोदी, रोहित कुमार, अमित कुमार, गोपाल जायसवाल आदि थे.
महगामा में भी निकली तिरंगा यात्रा
वहीं महगामा में भी तिरंगा यात्रा भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली. महगामा विधायक अशोक भगत भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जिलेवासियों में देशप्रेम का भावना जगाना है. शहीदों के सम्मान में पूरे देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी है. इस दौरान कार्यकर्ताओं से लोगों से नये भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया है. महगामा के नयानगर, दिग्घी, सिनपूर, हनवारा, रामकोल, विश्वासखानी, नूनाजोर होते हुये महगामा में तिरंगा यात्रा का समापन किया गया. नेतृत्व युवा मोरचा ने किया था. बतौर मुख्य अतिथि महगामा विधायक ने तिरंगा यात्रा की महता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष मुरारी चौबे, मनोज दुबे, रामचंद्र निराला, नवीन महतो, आशुतोष चक्रवर्ती, अजय भगत, ब्रजेश मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, अजय साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे. वहीं ठाकुरगंगटी में भी भाजयुमो की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवा काफी संख्या में मौजूद थे. सबों के हाथ में तिरंगा व भाजपा का झंडा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola