ग्रामीणों ने की सड़क व नाला की सफाई

Updated at : 14 Aug 2017 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की सड़क व नाला की सफाई

हनवारा : महगामा के गढ़ी पंचायत के गोरगांवा गांव के लोगों ने रविवार को कदाल उठाकर स्वयं सड़क व नाले की सफाई की है. पहले हरिजन टोला गोरगांवा के ग्रामीणों ने बैठक की. फिर हर घर के लोगों ने कुदाल व बेलचा से नाले की सफाई कर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया. ग्रामीणों का कहना […]

विज्ञापन

हनवारा : महगामा के गढ़ी पंचायत के गोरगांवा गांव के लोगों ने रविवार को कदाल उठाकर स्वयं सड़क व नाले की सफाई की है. पहले हरिजन टोला गोरगांवा के ग्रामीणों ने बैठक की. फिर हर घर के लोगों ने कुदाल व बेलचा से नाले की सफाई कर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया.

ग्रामीणों का कहना था कि इससे पहले गांव में लगातार पानी जमाव व नाले की निकासी अवरुद्ध रहने की वजह से लोगों को सड़क पर गुजरना मुश्किल था. नाला इस कदर जाम था कि पानी का बहाव सीधे सड़क से हो रहा था. मुखिया ने भी इस दिशा में पहल करते हुए लोगों से स्वचछ वातावरण रखने की अपील की. सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार भगत, हीरालाल दास, अनिल दास, प्रह्लाद रविदास, जयलाल रविदास, शंभू रविदास, महेंद्र रविदास ने बताया कि सफाई अभियान चलाने के बाद लोगों ने करीब पांच घंटे तक लगातार मशक्कत कर पूरी तरह से कचरे को बाहर निकाला . सफाई के बाद ग्रामीण अपने आप से काफी खुश थे और बीमारी व संक्रमण के फैलने के खतरे से बचाने का प्रयास किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola