जल्द रिहा करे सरकार, वरना राज्य के सभी कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी
Updated at : 03 Jul 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

सरकार को अल्टीमेटम . जेवीएम के केंद्रीय कोषाध्यक्ष व सचिव ने कहा विधायक प्रदीप यादव की रिहाई की मांग को लेकर धरना पर दूसरे दिन भी डटे रहे कार्यकर्ता सरकार पर लगाया अडाणी कंपनी के इशारे पर काम करने का आरोप, की नारेबाजी गोड्डा : प्रदीप यादव की रिहाई की मांग को लेकर शहीद स्तंभ […]
विज्ञापन
सरकार को अल्टीमेटम . जेवीएम के केंद्रीय कोषाध्यक्ष व सचिव ने कहा
विधायक प्रदीप यादव की रिहाई की मांग को लेकर धरना पर दूसरे दिन भी डटे रहे कार्यकर्ता
सरकार पर लगाया अडाणी कंपनी के इशारे पर काम करने का आरोप, की नारेबाजी
गोड्डा : प्रदीप यादव की रिहाई की मांग को लेकर शहीद स्तंभ में दूसरे दिन भी जेवीएम के कार्यकर्ता व नेता धरना दिया. जेवीएम नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की. दूसरे दिन केंद्रीय कोषाध्यक्ष डॉ केके पोद्दार, केंद्रीय सचिव सरोज सिंह, संतोष कुमार, किसान मोरचा के अध्यक्ष शिवलाल महतो, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य योगेंद्र यादव व धनबाद जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, केंद्रीय समिति सदस्य शिवलाल महतो ने मौजूद थे. डॉ पोद्दार व श्री सिंह ने कहा कि विधायक प्रदीप यादव की जल्द रिहाई हो नहीं तो राज्य के सभी जेवीएम कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने को बाध्य होंगे. सरकार दमनकारी नीति अपनाते मंत्री, सांसद व कई बार विधायक रहे श्री यादव को झूठे मुकदमें में फंसा कर जेल भेज दिया है. अडाणी कंपनी के इशारे पर सरकार काम कर रही है.
रैयत व किसानों के आवाज को श्री यादव ने उठाने का काम किया था. जिसे हिटलरशाही सरकार ने दबाने का काम किया है. मौके पर जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, पीए देवेंद्र पंडित, जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार साह, महिला मोरचा अध्यक्ष वेणु चौबे, अमरेंद्र कुमार अमर, अर्चना देवी, अजय शर्मा, सूर्य नारायण हांसदा, पप्पू मंडल, मनोज यादव, रामदेव यादव, पुतुल देवी आदि मौजूद थे. धरना कार्यक्रम का संचालन इकबाल अंसारी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




