महगामा में धरनास्थल से शव उठा ले गयी पुलिस, भड़के लोग

महगामा (गोड्डा) : शनिवार को महागामा थाना क्षेत्र के बसुआ चौक पेट्रोल पंप के पास हाइवा से कुचल कर बाइक सवार मारकुस मुर्मू (30) की मौत हो गयी. मौत के कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने शव को रख कर सड़क जाम कर दिया. सूचना पाकर जाम हटाने […]
महगामा (गोड्डा) : शनिवार को महागामा थाना क्षेत्र के बसुआ चौक पेट्रोल पंप के पास हाइवा से कुचल कर बाइक सवार मारकुस मुर्मू (30) की मौत हो गयी. मौत के कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने शव को रख कर सड़क जाम कर दिया. सूचना पाकर जाम हटाने पहुंची पुलिस के साथ लोगों की बहस हुई.
इसके बाद थाना प्रभारी दिनेश सिंह व पुलिस बल ने जाम स्थल से जबरन लाश को जबरन उठाकर थाने ले गयी. इसके बाद लोग उग्र हो गये. आक्रोशित लोगों ने लाश लठा कर ले जाने का विरोध करते हुए जाम को और तेज कर दिया. लोगों का कहना था कि उनकी मांग पूरी होने तक सड़क पर डटे रहेंगे. प्रशासन अपनी ताकत का प्रयोग करें, हम अपने कदम पीछे नहीं करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




