व्हाट्सएप पर अपत्तिजनक पोस्ट किया, हुआ एफआइआर

महगामा : महगामा के मोहानी गांव के मनोज साह पर धार्मिक उन्माद फैलाये जाने का मामला दर्ज किया गया है. आरोपित पर एक धर्म विशेष के ऊपर अपमानजनक व भद्दी टिप्पणी किये जाने के मामले को लेकर एसडीओ संजय पांडेय के निर्देश पर दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि […]
महगामा : महगामा के मोहानी गांव के मनोज साह पर धार्मिक उन्माद फैलाये जाने का मामला दर्ज किया गया है. आरोपित पर एक धर्म विशेष के ऊपर अपमानजनक व भद्दी टिप्पणी किये जाने के मामले को लेकर एसडीओ संजय पांडेय के निर्देश पर दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित ने व्हाट्सएप ग्रुपों में विशेष धर्म से जुड़ा आपत्तिजनक पोस्ट किया था. इस मामले को महगामा में आहूत शांति समिति की बैठक में लोगों ने उठाया गया था. इस पर गंभीरता से पहल करते हुये एसडीओ ने महगामा थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




