Giridih News :नाबालिग को लेकर भागने वाला युवक धराया, भेजा गया जेल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नाबालिग को लेकर पिछले तीन दिनों से फरार चल रहे युवक को बेंगाबाद पुलिस ने नाटकीय ढंग से शनिवार को बेंगाबाद चौक से गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ किशोरी भी थी.

विज्ञापन

दोनों को सकुशल बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक गोलगो पंचायत के मेहाबांक निवासी पंकज राय को जेल और किशोरी को मेडिकल जांच व बयान के लिए गिरिडीह भेज दिया. बताया जाता है कि हरिला पंचायत के एक गांव की नाबालिग मंगलवार की रात खाना खाकर अपने दादी के साथ सोयी हुई थी. बुधवार की सुबह जब दादी की नींद खुली, तो पोती गायब मिली. इस संबंध में नाबालिग के पिता ने बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने मेहाबांक निवासी पंकज राय से नाबालिग पुत्री से पूर्व से बातचीत होने की जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस दोनों की बरामगदी में जुटी थी.

पुलिस के दबाव में इधर-उधर भाग रहे थे दोनों

इधर, पुलिस के दबाव को देखते हुए दोनों भागते फिर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात पुलिस ने दोनों को बेंगाबाद चौक बरामद कर लिया. नाबालिग के सकुशल बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है. नाबालिग की मेडिकल जांच व न्यायालय में बयान के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola