Giridih news: आदिवासी युवा मंच की तीसरी वर्षगांठ पर युवा सम्मेलन का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Giridih news: आदिवासी युवा मंच की तीसरी वर्षगांठ पर युवा सम्मेलन का आयोजन

Giridih news: मौके पर जिप सदस्य हिंगामुनि मुर्मू ने कहा कि आदिवासी युवा मंच समाज के विकास की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है. मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ किस्कू ने सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग की.

विज्ञापन

प्रखंड के बरमसिया टू पंचायत अंतर्गत तिलोबोनी फुटबाल मैदान में शनिवार को आदिवासी युवा मंच की तृतीय वर्षगांठ पर एक दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिप सदस्य हिंगामुनि मुर्मू, उप प्रमुख किशोर मुर्मू, मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ किस्कू समेत कई लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और युवा मंच के पदाधिकारी व सदस्यों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. मौके पर जिप सदस्य हिंगामुनि मुर्मू ने कहा कि आदिवासी युवा मंच समाज के विकास की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है. मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ किस्कू ने सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग की. मौके पर उप प्रमुख किशोर मुर्मू, श्यामलाल बेसरा, शिवाजी मुर्मू, विष्णुदेव हांसदा, लखीराम सोरेन समेत कई ने अपने विचार रखे. सम्मेलन की अध्यक्षता सह संचालन अध्यक्ष रामजीत मुर्मू ने किया. सम्मेलन में उपाध्यक्ष राम कुमार मुर्मू, सचिव विनोद हांसदा, उप सचिव शिव सोरेन, कोषाध्यक्ष बबलू मरांडी, वीरदेव हेंब्रम, दिलीप मरांडी, चरण मरांडी, गुलाब मुर्मू, श्यामलाल मुर्मू, जीतन बेसरा, वीरेंद्र हांसदा, सुखदेव टुडू, शेरू हांसदा समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola