दुखहरणनाथ मंदिर में पूजा करने आया युवक उसरी नदी में डूबा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 11:37 PM
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजीडीह में स्थित बाबा दुखहरणनाथ मंदिर के समीप उसरी नदी में नहाने के दौरान सोमवार को एक युवक डूब गया. पानी में इसकी खोजबीन की जा रही है. खबर लिखे जाने तक इसका कुछ अता पता नहीं चल पाया है.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजीडीह में स्थित बाबा दुखहरणनाथ मंदिर के समीप उसरी नदी में नहाने के दौरान सोमवार को एक युवक डूब गया. पानी में इसकी खोजबीन की जा रही है. खबर लिखे जाने तक इसका कुछ अता पता नहीं चल पाया है. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पानी में डूबे युवक की पहचान गौतम कुमार के रूप में की गयी. युवक धनबाद के सिजुआ का रहने वाला है. बताया गया गया कि दुखहरणनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए वह अपने परिजनों के साथ धनबाद से आया था. वह पूजा करने से पहले नदी में स्नान करने के लिए गया. इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चला गया. हालांकि, उसे नदी से बाहर निकालने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन पानी के तेज बहाव में वह बह गया. घटना के बाद कोहराम मच गया. मृतक के कई और परिजन धनबाद से घटनास्थल पर पहुंच गये हैं.
देर रात तक ग्रामीण करते रहे खोजबीन
डूबे युवक की खोजबीन के लिए देर रात तक ग्रामीण नदी में तैरते रहे. लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला. हालांकि, जैसे ही सुबह में युवक के डूबने की खबर मिली, उदनाबाद, अजीडीह समेत आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये. सुबह से ही डूबे युवक की तलाश में नदी को काफी दूर तक खंगाला गया. लेकिन, गौतम का कोई पता नहीं चल सका.एसडीएम पहुंचे, गोताखोर बुलाने का प्रयास तेज
युवक के डूबने की खबर सुनने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम महतो के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी. बाद में सूचना पर गिरिडीह के एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सीओ मो असलम समेत कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंच गये. इसी क्रम में देवघर से गोताखोर बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाबा नगरी में सोमवारी के कारण गोताखोरों की व्यस्तता रही. इसके कारण गोताखोर नहीं आ सके. बाद में रांची से एनडीआरएफ की टीम को बुलाने का प्रयास जिला प्रशासन ने शुरू किया. देर रात तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










