Giridh News :श्री गुरुनानक विद्यालय में लगा योग शिविर

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridh News :शहर के स्टेशन रोड स्थित श्री गुरुनानक विद्यालय में गुरुवार को एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड स्थित श्री गुरुनानक विद्यालय में गुरुवार को एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. शिविर सुबह 11 बजे से शुरू हुआ. इसका संचालन हरिद्वार से पधारे स्वामी रामदेव के शिष्य युवा सन्यासी विश्वदेव के मार्गदर्शन में हुआ. इस अवसर पर विश्वदेव जी ने उपस्थित जनसमूह को योगाभ्यास कराया. कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होते हैं और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम निरोगी जीवन की दिशा में बढ़ सकते हैं. कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने स्वामी विश्वदेव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विद्यालय में आना और विद्यार्थियों को योग की शिक्षा देना सभी के लिए अत्यंत लाभकारी रहा. उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया. इस आयोजन में विशेष रूप से भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, सचिव कुंवरजीत सिंह, शारीरिक शिक्षक अमित स्वर्णकार, शिक्षक तारिक अहमद, गौरव सिंह, ब्यूटी बनर्जी तथा अन्य सभी शिक्षकों व विद्यालय के कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola