Giridih News: इलाज करवाकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: इलाज करवाकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Giridih News: चतरो-बेंगाबाद गिरिडीह रोड में देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम में सड़क दुर्घटना में नावाडीह गांव की 40 वर्षीय महिला रेणु देवी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया है. गुरुवार की शाम में रेणु देवी गिरिडीह के एक अस्पताल में अपना उपचार करवाने के बाद पति के साथ बाइक से अपने गांव नावाडीह जा रही थी.

वाहन के टकमा देने से हुआ हादसा

महेशियादिघी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने चकमा दे दिया. इससे बाइक वाहन अनियंत्रित हो जाने से महिला रेणु देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने घायल हुई महिला को उपचार के लिए गिरिडीह पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola