Giridih News: 12 किस्तों में खाते से उड़ाये एक लाख रुपये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Oct 2024 11:49 PM
Giridih News: बगोदर के कृष्णानगर निवासी विजेंद्र वर्णवाल के खाते से साइबर अपराधियों ने 12 किस्तों में एक लाख रुपये उड़ा लिया है
Giridih News: फोन पे पर पांच हजार रुपये मिलने का प्रलोभन देकर बगोदर के कृष्णानगर निवासी विजेंद्र वर्णवाल के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 12 किस्तों में एक लाख रुपये उड़ा लिये जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर भुक्तभोगी ने साइबर थाना गिरिडीह व बगोदर थाना में शिकायत की है. पीड़ित विजेंद्र वर्णवाल ने बताया कि सोमवार को उसके मोबाइल पर किसी ने फोन करके खुद को बैंक का अधिकारी बताया. कहा कि आपके फोन पे पर पांच हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है. इसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लीजिये.
विजेंद्र ने बताया कि उसने पहले तो मना किया. लेकिन बाद में आरोपी के कहने पर उसे बैंक अधिकारी मानकर उसके झांसे में आ गया. आरोपी ने उसे फोन-पे एप पर जाकर बेल आइकॉन पर क्लिक कर उसमें अंदर जाकर राशि रिसीव करने की बात कही. इस दौरान फोन-पे पर लगातार कई लिंक आए और उसके खाते से 12 किस्तों में एक लाख की निकासी कर ली गयी. भुक्तभोगी ने बताया कि सभी ट्रांसफर अमेजन वेबसाइट पर किए गए हैं.बगोदर पुलिस आरोपी को ट्रेस करने में जुटी :
पीड़ित ने बताया कि ठगी का एहसास होते ही उसने बैंक को मामले की सूचना देकर खाते को क्लोज करवा दिया. इसके साथ ही उसने साइबर थाना गिरिडीह व बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव को मामले की लिखित सूचना दी. इधर बगोदर पुलिस भुक्तभोगी के शिकायत पर आये हुए फोन कोल के नंबर के आधार पर उसे ट्रेस कर आरोपी की पहचान करने में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










