ePaper

Giridih News : नाइजर से लौटे प्रवासी मजदूरों का दोंदलो में अभिनंदन

Updated at : 14 Jan 2026 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : नाइजर से लौटे प्रवासी मजदूरों का दोंदलो में अभिनंदन

Giridih News : पीड़ितों के सहायतार्थ विधायक ने निजी मद से पांच लाख की योजना की मंजूरी दी

विज्ञापन

Giridih News :बगोदर. नाइजर में फंसे बगोदर के पांच प्रवासी मजदूर सकुशल घर वापसी होने पर दोंदलों पंचायत सचिवालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. लौटे मजदूरों में मुंडरो के उत्तम महतो, दोंदलो के राजू महतो, संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो शामिल हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक नागेंद्र महतो, प्रखंड प्रमुख आशा राज मौजूद थे. विधायक श्री महतो ने पहुंचे सभी पांच प्रवासी मजदूरों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर विधायक घर सुरक्षित लौटने पर खुशी जतायी. इस दौरान विधायक ने प्रवासी मजदूरों ने नाइजर में आठ माह बंधक रहने के दौरान की उनकी आपबीती भी सुनी.

मजदूरों के धैर्य की दाद :

नाइजर से लौटे मजदूरों ने अपनों से बात नहीं हो पाने की पीड़ा और आतंकियों के घेरे में हर समय रहने के आतंक और घर की चिंता का लोमहर्षक अनुभव साझा किया. बताया कि बंधक रहने के दौरान एके-47 से लैस आतंकियों ने उन सबको घेर कर रखा था. हालांकि खाना-पीना ठीक से मिलता था. विधायक श्री महतो ने भी इस बीच प्रवासी मजदूरों के धैर्य की दाद दी. विधायक श्री महतो ने सभी मजदूरों के लिए अपने विधायक मद से किसी भी योजना के तहत काम करने के लिए पांच-पांच लाख की स्वीकृति देने की घोषणा की. इससे उन्हें रोजगार पाने का एक अवसर मिलेगा.

पंजीकरण व सुविधाओं से कराया अवगत :

विधायक ने मजदूरों से काम के लिए देश-विदेश जाने से पहले प्रखंड स्तर पर श्रमिक मित्रों से मिलकर अपना पंजीकरण कराने को कहा. इस दौरान प्रखंड स्तर के प्रवासी श्रमिक मित्र मनोज कुमार ने सभी लौटे मजदूरों का पंजीकरण किया. मौके पर मजदूरों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से भी अवगत कराया. बताया कि घटना के दौरान मौत होने पर पांच लाख रु का भुगतान सरकार की ओर से किया जाता है. बच्चों को भी शिक्षा संबंधी सुविधा दी जाती है.

संजय व पत्नी की खास भूमिका :

इस दौरान स्थानीय मुखिया तुलसी महतो ने भी मजदूरों का स्वागत किया है. उन्होंने बताया कि इन प्रवासी मजदूरों में संजय महतो की भूमिका अलग रही है. उनकी पत्नी सोनी देवी लगातार आंदोलन करती रही. मजदूरों की सकुशल वापसी में इस प्रयास की भी भूमिका है. उन्होंने मजदूर के परिजनों को आगे भी सहयोग करने का भरोसा दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, मुखिया तुलसी महतो, जेएलकेएम के ललिता कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली, सुखदेव राणा, सोनू सिंह, गोल्डेन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola