Giridih News: एकलव्य विद्यालय में पानी की किल्लत, अधिकारियों ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: एकलव्य विद्यालय में पानी की किल्लत, अधिकारियों ने लिया जायजा

Giridih News: पालगंज में बने एकलव्य विद्यालय का संचालन 10 माह पूर्व शुरू हुआ है. कक्षाएं चल रही हैं. शिक्षक भी पहुंच चुके हैं, लेकिन यहां की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है.

विज्ञापन

बुधवार को जिला कल्याण पदाधिकारी शशिभूषण मेहरा व बीडीओ मनोज मरांडी एकलव्य विद्यालय पहुंचे. दोनों अधिकारी विद्यालय में पानी की समस्या की शिकायत मिलने पर पहुंचे थे. जांच के बाद अधिकारियों ने पानी टैंकर भेजने का निर्णय लिया. बता दें कि यह विद्यालय कल्याण विभाग द्वारा संचालित है. भवन तो बन गया है, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं है. चहारदीवारी का काम भी जमीन विवाद के कारण अटका हुआ है. तीन तरफ बाउंड्री हो गयी है, पर एक तरफ नहीं हो पायी है. इससे स्कूल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है. हाल में बड़े ट्रांसफॉर्मर की चोरी हो चुकी है. जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि व्यवस्था धीरे-धीरे सुधार हो रही है. अगस्त में ही विद्यालय शुरू हुआ है. पानी समेत अन्य समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola