Giridih News :अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण

Giridih News :जमुआ प्रखंड के चिलगा पंचायत भवन से सुरजूगादी तक निर्माणाधीन पीसीसी सड़क का काम ग्रामीणों ने शनिवार को रोक दिया. ग्रामीणों का कहना है कि काम में अनियमितता बरती जा रही है.

विज्ञापन

विवेक राम, मिथिलेश साव, तरुण राणा, दिलीप ठाकुर, रूपेश शर्मा, सत्यनारायण ठाकुर, शुभम कुमार आदि ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए डीसी से जांच कराने की मांग की. कहा कि सड़क की चौड़ाई 12 फीट होनी चाहिए. लेकिन, कहीं आठ फीट तो कहीं 10 फीट ही चौड़ाई है. ढलाई भी चार-पांच ईंच ही हो रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि मिश्रण में गिट्टी की मात्रा कम और बालू की अधिक है.

सूचना के बाद भी कनीय अभियंता ने नहीं की जांच

भाजपा नेता शुभम कुमार ने कहा कि अनियमितता की सूचना कनीय अभियंता को पहले ही दी गयी थी. इसके बाद भी विभाग के कर्मी गुणवत्ता की जांच करने स्थल पर नहीं पहुंचे. इससे संवेदक का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. कहा कि काम में सुधार के लिए जरूरत पड़ी, तो आंदोलन किया जायेगा.

क्या कहते हैं कनीय अभियंता

कनीय अभियंता विजय दास ने कहा कि जल्द ही स्थल का निरीक्षण किया जायेगा. मानक के अनुरूप ही गुणवत्ता सुनिश्चित की जायेगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola